अमर उजाला
Fri, 4 April 2025
‘छावा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 50 दिन हो चुके हैं और फिल्म 600 करोड़ के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है।
फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा और कमाई के मामले में अपने खुद के रिकॉर्ड बनाए।
संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। उम्मीद है कि वीकएंड पर इसकी कमाई में बढ़त हो सकती है।
सलमान खान की ‘सिकंदर’ के सामने ‘छावा’ डटी हुई है। फिल्म के निराशाजनक प्रदर्शन का भी ‘छावा’ को लाभ मिल रहा है।
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 596.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
जान्हवी कपूर ने दिखाया बोल्ड अवतार, तो रानी चटर्जी ने शेयर की घिबली तस्वीर