अमर उजाला
Wed, 10 September 2025
टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई और मॉडल रहे राजीव सेन से साल 2019 में शादी की।
साल 2023 में इनका तलाक भी हो गया, राजीव सेन और चारू की एक बेटी भी है, जिसका नाम जियाना है।
हाल ही में तलाक के बाद राजीव और चारू को साथ में बैंकॉक में वेकेशन मनाते हुए देखा गया। दोनों के साथ बेटी जियाना भी नजर आई।
चारू बैंकॉक वेकेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर लगातार शेयर कर रही हैं। इसमें राजीव भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। पूरा परिवार काफी खुश दिख रहा है।
यूजर ने भी चारू असोपा की तस्वीरों को लाइक किया है। एक यूजर लिखती हैं, ‘आप हमेशा साथ रहें, प्लीज अलग-अलग मत रहिए।’
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘हम आपको खुश देखना चाहते हैं।’
चारू के करियर फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह टीवी सीरियल के बजाय अपना व्लॉग चैनल चलाती हैं। साथ ही एक स्मॉल बिजनेस भी एक्ट्रेस ने शुरू किया है।
घंटे भर जाम में फंसी रहीं रुपाली गांगुली, BMC पर उतारा गुस्सा