अमर उजाला
Wed, 30 April 2025
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो से मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
आज बुधवार को अभिनेता की पांचवी पुण्यतिथि के रूप में मनाई जा रही है। इस अवसर पर सिनेमाई दुनिया के सितारे उन्हें याद कर श्रद्धांजिल दे रहे हैं।
एक्टर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। इसमें उन्होंने दिवंगत ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेता मुस्कुराते हुए जूस का आनंद लेते दिख रहे हैं। कैप्शन में अभिनेत्रा ने लिखा, ‘मिस यू कपूर साहब।’
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें ऋषि कपूर के साथ वह डांस करते दिख रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि इंटरनेशनल डांस डे पर आधिकारिक रूप से पहली बार डांस करते हुए। साथ ही ऋषि कपूर साहब को बेस्ट डांस पार्टनर बताया।
इसके अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पोस्ट को साझा किया है। साथ ही कैप्शन में लव स्माइली वाली इमोजी लगाते हुए लिखा कि यह बहुत ही प्यारा है।
आपको बताते चलें कि ऋषि कपूर साहब का निधन कैंसर की वजह से हुआ था।
ऋषि कपूर ने कई शानदार फिल्में कीं हैं, जिनमें कुछ इस प्रकार हैं 'बॉबी', 'प्रेम रोग', 'कभी कभी' और 'चांदनी'।
बीते दिनों सुर्खियों में रही इस लड़की को पहचाना क्या ?