ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर नीतू कपूर ने इस तरह किया याद, करिश्मा बोलीं- बेस्ट डांस पार्टनर

अमर उजाला

Wed, 30 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो से मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

आज बुधवार को अभिनेता की पांचवी पुण्यतिथि के रूप में मनाई जा रही है। इस अवसर पर सिनेमाई दुनिया के सितारे उन्हें याद कर श्रद्धांजिल दे रहे हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

एक्टर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। इसमें उन्होंने दिवंगत ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेता मुस्कुराते हुए जूस का आनंद लेते दिख रहे हैं। कैप्शन में अभिनेत्रा ने लिखा, ‘मिस यू कपूर साहब।’

Image Credit : इंस्टाग्राम- @neetu54

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें ऋषि कपूर के साथ वह डांस करते दिख रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि इंटरनेशनल डांस डे पर आधिकारिक रूप से पहली बार डांस करते हुए। साथ ही ऋषि कपूर साहब को बेस्ट डांस पार्टनर बताया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @therealkarismakapoor

इसके अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पोस्ट को साझा किया है। साथ ही कैप्शन में लव स्माइली वाली इमोजी लगाते हुए लिखा कि यह बहुत ही प्यारा है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @kareenakapoorkhan

आपको बताते चलें कि ऋषि कपूर साहब का निधन कैंसर की वजह से हुआ था। 

Image Credit : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर ने कई शानदार फिल्में कीं हैं, जिनमें कुछ इस प्रकार हैं 'बॉबी', 'प्रेम रोग', 'कभी कभी' और 'चांदनी'। 

Image Credit : सोशल मीडिया

बीते दिनों सुर्खियों में रही इस लड़की को पहचाना क्या ?

इंस्टाग्राम-@mohsinamakeoverstudio
Read Now