इस संस्कारी बाबूजी पर लग चुके हैं चार बार छेड़खानी के आरोप, एक्टर का नाम सुन दंग रह जाएंगे आप!

अमर उजाला

Mon, 10 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम- @officialpiyushmishra

हाल ही में ‘मी टू’ मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Image Credit : यूट्यूब

आज जानेंगे उन नामी हस्तियों के बारे में, जिनके ऊपर महिलाएं लगा चुकी हैं छेड़खानी का आरोप।

Image Credit : इंस्टाग्राम

रजत कपूर

'भेजा फ्राई' फिल्म से मशहूर अभिनेता रजत कपूर के ऊपर दो महिलाओं ने गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। हालांकि, इसे लेकर अभिनेता ने माफी मांग ली थी।

Image Credit : यूट्यूब

पीयूष मिश्रा

दिग्गज अभिनेता, गीतकार, लेखक पीयूष मिश्रा के ऊपर पत्रकार केतकी ने 2014 में गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर गीतकार ने माफी मांग ली थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @officialpiyushmishra

आलोक नाथ

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता आलोक नाथ, जिन्हें दर्शक संस्कारी बाबूजी जैसे रोल के लिए जानते हैं। इनके ऊपर एक, दो नहीं बल्कि 4 महिलाओं ने दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। हालांकि अभिनेता ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

Image Credit : यूट्यूब

सुभाष घई

दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई पर एक महिला द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाया गया था। हालांकि, फिल्म निर्माता ने इन बातों को नकार दिया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम

नाना पाटेकर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर मिस इंडिया यूनिवर्स रही एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। हाल ही में यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान ने 'मोहब्बतें' का सीन किया रीक्रिएट, भावुक हुईं नितांशी गोयल, देखें IIFA के 10 खास पल

IIFA
Read Now