अमर उजाला
Mon, 17 February 2025
भारत में फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की रफ्तार बरकरार है। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
इसका सामना विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से है, बावजूद इसके फिल्म ने अपनी कमाई में कोई कमी नहीं आने दी।
4.3 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ओपनिंग करने वाली फिल्म ने तीसरे दिन भी 4.32 करोड़ का कलेक्शन किया है
भारत में फिल्म की कुल कमाई की बात की जाए तो यह अब तक 12.84 करोड़ रुपये के कलेक्शन तक पहुंच चुकी है।
मार्वल की इस फिल्म में इस बार कैप्टन अमेरिका के किरदार में एंथनी मैकी (फाल्कन) नजर आए हैं।
फिल्म के स्टार कास्ट की बात की जाए तो इसमें एंथनी मैकी के अलावा डैनी रामीरेज, शिरा हास, कार्ल लंबली, लिव टेलर, हर्ष नायर और हैरीसन फोर्ड जैसे बड़े सितारे शामिल हैं।
तीन दिन में ही विक्की कौशल की ‘छावा’ ने किया कमाल, सौ करोड़ का कलेक्शन किया पार