अमर उजाला
Tue, 25 February 2025
बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा और उनकी बीवी सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
गोविंदा पिछले साल 1 अक्टूबर को भी सुर्खियों में आ गए थे। गोविंदा के हाथ से गोली चल गई थी। वह अपनी पुरानी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ था।
रिवॉल्वर से गोली चलने के बाद उनके पैर पर लगी थी। इससे वह जख्मी हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उनके पैर से गोली निकाल दी थी।
इसके बाद उनके परिवार वाले उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। गोविंदा से मिलने उनकी बीवी सुनीता आहूजा और गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार भी पहुंचे थे।
गोविंदा ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि जब वह अपनी रिवाल्वर साफ कर रहे थे, तभी उनसे गोली चली। गोविंदा जब अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे तो यह अनलॉक थी। रिवॉल्वर 20 साल पुरानी थी।
गोविंदा जब कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी यह घटना सुबह करीब 4:45 बजे हुई। गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे तभी गलती से चल गई थी।
हादसे के थोड़ी देर बाद गोविंदा प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि वह एकदम ठीक हैं। उन्होंने भगवार का धन्यावाद किया था।
नोरा फतेही के नए लुक पर फैंस दिल हारे