अमर उजाला
Sat, 23 August 2025
माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 29 दिन हो चुके हैं।
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जलवा बिखेरती नजर आ रही है।
बीते दिन शुक्रवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए, जबकि गुरुवार को इसने 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस हिसाब से 'महावतार नरसिम्हा' ने अभी तक 29 दिनों में 220.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
शुक्रवार को फिल्म की कमाई में आई बढ़त यह संकेत दे रही है कि इस वीकएंड एक बार फिर से 'महावतार नरसिम्हा' अच्छा कलेक्शन कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा।
इसके अलावा आपको बताते चलें कि मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 4 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
'महावतार नरसिम्हा' फिल्म की कहानी विष्णु पुराण पर आधारित है, जिसमें भगवान नरसिम्हा के अवतार को दर्शाया गया है।
फिल्म में राक्षसों के राजा हिरण्यकश्यप और विष्णु भक्त प्रह्लाद के बीच टकराव की कहानी को बहुत ही सुंदर ढंग से दिखाया गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
नौवें दिन ही लुढ़की ‘वॉर 2’ की कमाई, ‘कुली’ की पकड़ हुई और मजबूत