29वें दिन फिर बढ़ी ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई, जानें कलेक्शन

अमर उजाला

Sat, 23 August 2025

Image Credit : एक्स

माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 29 दिन हो चुके हैं।

Image Credit : X

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जलवा बिखेरती नजर आ रही है।

Image Credit : X

बीते दिन शुक्रवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए, जबकि गुरुवार को इसने 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : X

इस हिसाब से 'महावतार नरसिम्हा' ने अभी तक 29 दिनों में 220.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image Credit : X

शुक्रवार को फिल्म की कमाई में आई बढ़त यह संकेत दे रही है कि इस वीकएंड एक बार फिर से 'महावतार नरसिम्हा' अच्छा कलेक्शन कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा।

Image Credit : एक्स

इसके अलावा आपको बताते चलें कि मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 4 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

 

Image Credit : एक्स

'महावतार नरसिम्हा' फिल्म की कहानी विष्णु पुराण पर आधारित है, जिसमें भगवान नरसिम्हा के अवतार को दर्शाया गया है।

Image Credit : एक्स

फिल्म में राक्षसों के राजा हिरण्यकश्यप और विष्णु भक्त प्रह्लाद के बीच टकराव की कहानी को बहुत ही सुंदर ढंग से दिखाया गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 

Image Credit : यूट्यूब

नौवें दिन ही लुढ़की ‘वॉर 2’ की कमाई, ‘कुली’ की पकड़ हुई और मजबूत

एक्स (ट्विटर)
Read Now