अमर उजाला
Wed, 11 September 2024
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है
वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी
'स्त्री 2' ने 27वें दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं, कुल कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री 2' अब तक 533.50 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है
वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी विजय अभिनीत फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' यानी (गोट) इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही
हालांकि, इस एक्शन ड्रामा का हाल बेहाल नजर आ रहा है, तकरीबन 400 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म की कमाई निर्माताओं की चिंता बढ़ाने वाली है
छठे दिन के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो इसका कलेक्शन महज 10.50 करोड़ रुपये ही रहा है, इस तरह फिल्म की भारत में अब तक की कुल कमाई 162.25 करोड़ रुपये ही हो पाई है
इस हफ्ते ओटीटी पर एक्शन-थ्रिलर का मजा देंगी ये फिल्में-सीरीज