बॉक्स ऑफिस पर बेदम दिखी सारा-विक्की की जोड़ी! विक्की कौशल और सारा अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' रिलीज हो चुकी है समीक्षकों द्वारा फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है पहली बार साथ नजर आ रहे विक्की और सारा की जोड़ी अपना असर छोड़ने में नाकाम रही है 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन औसत कमाई की है 'जरा हटके जरा बचके' ने पहले दिन 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है अब देखना यह होगा की आगे के दिनों में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है ...