कॉन्सर्ट के बाद तीन दिन तक क्या खाते हैं हनी सिंह? जानकर रह जाएंगे हैरान

अमर उजाला

Fri, 21 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
हनी सिंह म्यूजिक के अलावा एक और चीज में बहुत रुचि रखते हैं और वो है खाना। शनिवार से उनका मिलिनेयर टूर शुरू हो रहा है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम yoyohoneysingh
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने साझा किया कि उन्हें दिल्ली का स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है, खासकर बटर चिकन। हनी सिंह दिल्ली से ही हैं।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम yoyohoneysingh
उन्होंने कहा, " दिल्ली में जो खाने में स्वाद होता है, वो मुंबई में नहीं मिलता।" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन एक जगह है, जो पिछले 13 साल से मेरी मुंबई में फेवरेट बन चुकी है। जब भी मैं मुंबई आता हूं, तो वहां खाना खाने जरूर जाता हूं।"
 
Image Credit : इंस्टाग्राम yoyohoneysingh
हनी सिंह सिर्फ खाने के शौकीन नहीं हैं, बल्कि पकाने का भी शौक रखते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अच्छा कुक भी हूं पर साल में सिर्फ एक बार ही पकाता हूं।"
 
Image Credit : सोशल मीडिया
"समस्या ये है कि मुझे सब कुछ खुद करना पड़ता है। सामान भी खुद खरीदता हूं, सब्जियां भी खुद काटता हूं और फिर डिश भी खुद ही पकाता हूं।"
 
Image Credit : इंस्टाग्राम yoyohoneysingh
जब उनसे उनके कम्फर्ट फूड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे बटर चिकन बहुत पसंद है। शो से पहले या बाद में वह तीन दिन तक बटर चिकन लगातार खाते हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम

पूनम पांडे को किस करने की कोशिश करता दिखा फैन, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ‘पब्लिसिटी स्टंट’

इंस्टाग्राम-@poonampandeyreal
Read Now