क्या अनुष्का के मैदान में होने से विराट असहज होते हैं? वनडे विश्व कप चल रहा है! भारत के क्रिकेट प्रेमियों की नजर ट्रॉफी पर है और टीम का उम्दा प्रदर्शन बरकरार है भारत-बांग्लादेश मैच में शतक जड़कर विराट ने फिर यह साबित कर दिखाया है कि वे कितने मजबूत खिलाड़ी हैं विराट जब खेलते हैं तो अक्सर उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मौजूद होती हैं सोशल मीडिया पर इस तरह चर्चा अक्सर होती रहती है कि क्या अनुष्का के मैदान में होने पर विराट असहज होते हैं? 14 अक्तूबर को पाकिस्तान से हुआ मुकाबला देखने अनुष्का भी पहुंची थीं, इस दौरान विराट ने 16 रन बनाए इसके बाद गुरुवार को बांग्लादेश से मुकाबले में विराट कोहली ने शतक ठोंका और टीम को जीत दिलाई गुरुवार को भारत-बांग्लादेश मैच में अनुष्का शर्मा नहीं पहुंच सकी थीं, वे किसी काम के सिलसिले में मुंबई में हैं अनुष्का की गैरमौजूदगी में विराट का शतक महज इत्तेफाक की बात है, इसके बाद भी कई बार अभिनेत्री को ट्रोल किया जाता है अनुष्का को पहली बार 2015 विश्व कप के दौरान ट्रोल किया गया था, तब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी, विराट सस्ते में आउट हो गए थे तब विराट अनुष्का के लिए मजबूती से सामने आए और कहा कि अनुष्का ने मुझे हमेशा पॉजिटिविटी ही दी है अनुष्का के समर्थन में भी कई लोगों ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और कहा कि लोग महिलाओं के प्रति दकियानूसी सोच रखते हैं विराट, अनुष्का को अपना सबसे मजबूत स्तंभ मानते हैं...अनुष्का के मौजूद न होने पर वे अक्सर मैच के बाद उनसे वीडियो कॉल पर बात करते हैं जब भी विराट शतक लगाते हैं तो वे अनुष्का की ओर देखकर जरूर जश्न मनाते हैं और तस्वीरें वायरल हो जाती हैं --