'लियो' की धमक बरकरार, 12वीं फेल की थमी रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर ‘लियो’ का जलवा लगातार बरकरार है, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से जमकर कमाई की है रिपोर्ट्स के अनुसार 21वें दिन 'लियो' ने 1.55 करोड़ का कारोबार किया है और अब तक फिल्म ने 333.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' को दर्शकों का प्यार तो मिल रहा है, लेकिन अब फिल्म की कमाई धीमी होती हुई दिखाई दे रही है 13वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 40 लाख का कलेक्शन किया, फिल्म का कुल कलेक्शन 25.68 करोड़ हो गया है कंगना रणौत की 'तेजस' की रफ्तार शुरुआत से ही धामी है, फिल्म ने 13वें दिन भी 6 लाख की कमाई की है और अब तक तेजस ने 6.02 करोड़ का कलेक्शन किया है 'आंख मिचोली' ने छठवें दिन 18 लाख रुपये की कमाई की है, इसके चलते इसका कुल कलेक्शन 1.78 करोड़ रुपये हो गया है ................