अभिनेता विष्णु विशाल साउथ सिनेमा के नामचिन हस्तियों में से एक हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
विष्णु का जन्म 17 जुलाई 1984 हुआ था, वह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
विष्णु विशाल पहले एक क्रिकेटर थे, वह तमिलनाडु से क्रिकेट खेला करते थे, उन्होंने तमिलनाडु क्रिकेट संघ के लीग मैचों में और कई सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में हिस्सा लिया है
Image Credit : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विष्णु को खेल की दुनिया छोड़नी पड़ी क्योंकि उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक आराम करना पड़ा और उसके बाद वो दोबारा क्रिकेट के मैदान पर नहीं जा पाए
Image Credit : सोशल मीडिया
विष्णु ने अपनी पहली फिल्म में एक खिलाड़ी का किरदार ही निभाया था, वह फिल्म थी ‘वेन्निला कबड्डी कुझू’ जिसे सुसीनधरन ने निर्देशित किया था
Image Credit : सोशल मीडिया
इसके अलावा विष्णु जीवा नाम की फिल्म में क्रिकेटर का किरदार भी निभा चुके हैं, ये फिल्म बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी