अब कहां हैं 'लव स्टोरी' की हीरोइन विजेयता पंडित अभिनेत्री और गायिका विजेयता पंडित आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं विजेयता का जन्म 25 अगस्त 1967 को मुंबई में हुआ था विजयेता को पहली फिल्म 'लव स्टोरी' से ही खास पहचान मिली, जिसमें वह राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव के साथ नजर आई थीं पहली फिल्म सुपरहिट होने के बावजूद विजयेता का करियर कुछ खास नहीं चला, उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हुईं विजेयता म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव के साथ शादी की और एक्टिंग छोड़ सिंगिंग में करियर बनाया आदेश की मौत के बाद विजेयता की जिंदगी उजड़ गई, लेकिन उन्होंने मुश्किलों का सामना किया और अब वह म्यूजिक रॉयल्टी से घर चलाती हैं विजेयता पंडित