कई फिल्मों में नजर आ चुकीं वर्षा उसगांवकर वर्षा आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं, उनका जन्म उसगाव गोवा में 28 फरवरी 1968 के दिन हुआ था वर्षा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल और सिंगर भी हैं वर्षा ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में मराठी प्ले ब्रह्मचारी से की थी उन्होंने मराठी भाषा की एक होता विदूषक, लापांडव, अपलातुन आदि फिल्मों में काम किया वर्षा ने बॉलीवुड में घर आया मेरी परदेसी, रास्ता, मंगल पांडे द राइजिंग, मिस्टर या मिस, तिरंगा आदि फिल्मों में अपने अभिनय की झलक दिखाई एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया 1988 में कदम रखा, उन्होंने महाभारत, चंद्रकांता, अलविदा डार्लिंग, तन्हा जैसे सीरियल में काम किया वर्षा ने साल 2000 में म्यूजिक डायरेक्टर रवि शंकर शर्मा के बेटे अजय शर्मा से शादी की थी Varsha Usgaonkar