पर्दे पर 'मास्टरनी' बन आने को तैयार उर्वशी उर्वशी रौतेला अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की है साझा की गई तस्वीर में उर्वशी साड़ी पहने, हाथ में किताब और कलम थामे नजर आ रही हैं वह टीचर वाले लुक में दिखाई दे रही हैं इसके साथ उर्वशी ने कैप्शन लिखा है, 'अपनी नई फिल्म पर काम कर रही हूं' एक्ट्रेस की पोस्ट पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'अगर आप जैसी टीचर हो तो कोई कॉलेज मिस न करे' ----------