उर्मिला ने कातिलाना मुस्कान के साथ साझा की तस्वीरें, फैंस ने की जमकर तारीफ उर्मिला मातोंडकर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर उनका जलवा खूब देखने को मिलता है। अभिनेत्री के फैंस को उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उर्मिला ने अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह बाथरोब में फूलों के गुलदस्ते के साथ नजर आ रही हैं। उनकी कातिलाना मुस्कान को देखकर फैंस कमेंट बॉक्स में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एंटर