हिट गानों पर आधारित हैं इन फिल्मों के नाम बहुत से हिट गानों के नाम को बाद में फिल्मों के टाइटल के तौर पर इस्तेमाल किया गया, आइए जानते हैं ओम शांति ओम का नाम फिल्म कर्ज के चार्टबस्टर गाने पर रखा गया था ये जवानी है दीवानी फिल्म का नाम किशोर कुमार के गाने पर आधारित था फिल्म चाइना टाउन में बार बार देखो नाम का गाना था, बाद में इस टाइटल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा-कटरीना की फिल्म भी बनी नमक हलाल का गाना जवानी जानेमन खूब हिट रहा था, बाद में इस नाम से सैफ अली खान स्टारर फिल्म भी बनी एक हसीना थी फिल्म का नाम कर्ज के हिट गाने पर आधारित था एंटरटेनमेंट डेस्क