वर्षों तक सिंगल का टैग लिए घूमते रहे ये शादीशुदा सेलेब्स

अमर उजाला

Sun, 4 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने भी अपनी शादी की खबर सिर्फ फैन्स ही नहीं, बल्कि परिवार से भी छिपाई थी, उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी कर ली थी,लेकिन इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा था

Image Credit : सोशल मीडिया

दिव्या भारती ने महज 19 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था, उनकी बिल्डिंग से गिरने के कारण मौत हो गई थी, दरअसल, दिव्या को काफी कम उम्र में सक्सेस मिली थी ,दिव्या ने डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला के साथ साल 1992 में गुपचुप शादी की थी

Image Credit : सोशल मीडिया

गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1986 से की थी और साल 1987 में उन्होंने सुनीता के साथ शादी कर ली थी लेकिन उन्होंने इस बात को पुरे एक साल तक छुपा के रखा था, गोविंदा को यह डर था की कहीं उनकी शादी का प्रभाव उनके करियर पर न पड़ जाए  

Image Credit : सोशल मीडिया

जूही चावला की गिनती अपने समय की टॉप हीरोइनों में होती थी, उस दौर में अगर कोई एक्ट्रेस शादी कर लेती थी, तो उसका फिल्मी करियर लगभग खत्म हो जाता था, ऐसे में जूही चावला ने भी अपनी शादी की खबर फैन्स से छिपाई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में ‘लाफ्टर क्वीन’ अर्चना पूरण सिंह का नाम भी शामिल है, अर्चना पूरण सिंह ने पूरे 4 सालों तक अपनी शादी को राज रखा था, दरअसल एक्ट्रेस के पति के घरवाले उनकी शादी के खिलाफ थे जिस वजह से उन्हें शादीशुदा होते हुए भी इस बात को छिपाना पड़ा था

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार्स के लिए लकी साबित हुए ये रील लाइफ नाम

सोशल मीडिया
Read Now