21वें दिन धीमी पड़ी द केरल स्टोरी की रफ्तार द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है यह इस साल की दूसरे सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है रिलीज के बाद से ही यह फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है हालांकि, अब फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 21वें दिन तीन करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 213.17 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क