अमर उजाला
Wed, 19 March 2025
हाल ही में तमन्ना भाटिया एक फैशन अवॉर्ड के इवेंट में पहुंचीं। इस मौके पर वह ब्राउन कलर की एक बैगी लेदर जैकेट पहने नजर आईं। इस लुक में तमन्ना गजब लग रही थीं।
तमन्ना ने अपने इस लुक की फोटो इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं। एक्ट्रेस के इस लुक को उनके फैंस ने भी खूब पसंद किया।
इन दिनों तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबरें भी सुनने को मिल रही हैं। लेकिन दोनों कलाकारों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।
तमन्ना भाटिया के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक साउथ फिल्म 'ओडेला 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह काफी चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं।
सलमान खान की 'सिकंदर' के रनटाइम का खुलासा, जानें कितनी लंबी होगी फिल्म