निर्देशन में नहीं चला इन सितारों का सिक्का आज हम आपको उन सितारों से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाए लेकिन इस क्षेत्र में चल नहीं पाए सनी देओल ने कई फिल्मों का निर्देशन किया है, लेकिन जादू नहीं चला पाए इसके बाद सनी देओल ने हाल ही में एलान किया कि अब वह सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान देंगे, क्योंकि फिल्म मेकिंग में उन्होंने जब भी हाथ आजमाया, दिवालिया हो गए अनुपम खेर ने फिल्म 'ओम जय जगदीश' का निर्देशन किया, फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई वर्ष 2006 में नसीरुद्दीन शाह ने ‘यूं होता तो क्या होता’ फिल्म का निर्देशन किया था, जो फ्लॉप रही हेमा मालिनी ने भी अपनी बेटी ईशा की फिल्में निर्देशित की थीं, जो नहीं चलीं --