'ये हमारी फितरत है, बदल नहीं सकते', क्यों बोलीं सोनम? सितारों और प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया संवाद का एक मजबूत माध्यम बनकर उभरा है नई पीढ़ी के सितारों के साथ-साथ बीते जमाने के कई दिग्गज अभिनेता-अभिनेत्रियों ने भी इस प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति दर्ज कराई है सायरा बानो, जीनत अमान, धर्मेंद्र समेत कई सितारे इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अक्सर फैंस से पुराने किस्से और तस्वीरें साझा करते हैं हाल ही में इस बारे में सोनम कपूर ने प्रतिक्रिया दी और कहा, 'मुझे लगता है कि यह बातचीत का एक जरिया है' सोनम ने कहा, 'कलाकार हमेशा अपनी कहानी बताना चाहता है, फिर चाहें सिनेमा के जरिए कहे या अन्य तरह से, वो हमारी फितरत में है, तो हम उसे बदल नहीं सकते' बता दें कि सोनम कपूर हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने यह बात कही... ----