सोनू निगम को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, दिखाई झलक उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं आगामी 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा देखने के लिए कई बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंचेंगी इस लिस्ट में गायक सोनू निगम का नाम भी जुड़ गया है, उन्हें भी ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने का निमंत्रण मिला है सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर निमंत्रण पत्र की झलक दिखाकर अपना उत्साह जाहिर किया है तस्वीर में सोनू निगम समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र लिए नजर आ रहे हैं तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'ऐतिहासिक निमंत्रण' ---hkjh