जब मालिनी अवस्थी को नहीं गाने दिया गया था ये राम भजन

अमर उजाला

Wed, 24 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा आयोजन भव्य तरीके से संपन्न हुआ, लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी इसमें शामिल हुईं

Image Credit : सोशल मीडिया

मालिनी अवस्थी ने इस दौरान भगवान राम पर कई भजन गाए, इस दौरान उनसे जुड़ा एक पुराना किस्सा सामने आया है
 

Image Credit : सोशल मीडिया
इस ऐतिहासिक पल पर मालिनी अवस्थी ने कई शानदार राम भजन गाए, लेकिन करीब दो दशक पहले उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान राम गीत गाने से बीच में रोक दिया गया था
Image Credit : सोशल मीडिया

ये बात है वर्ष 2005 की मालिनी अवस्थी रिकॉर्डिंग के लिए दूरदर्शन में आमंत्रित थीं उन्होंने 'लेईलें जन्म अयोध्या में हो राजा' गाना गाया तो उन्हें बीच में रोक दिया गया
 

Image Credit : सोशल मीडिया

वजह पूछने पर लोक गायिका को बताया गया कि 'अभी राम मंदिर का मामला कोर्ट में चल रहा है, अभी इसे मत गाइए', मालिनी अवस्थी गुस्से में कार्यक्रम बीच में छोड़कर आ गईं

Image Credit : सोशल मीडिया

एक बार इस वाकये का जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर करते हुए बताया था, 'चैत का महीना था, मैंने भगवान रामजन्म के वर्णन की चैती गानी प्रारंभ की, अधिकारी बोले, राम छोड़ कुछ और गाइये ,क्रोध में मैं रिकॉर्डिंग छोड़ बाहर आ गईं'
 

Image Credit : सोशल मीडिया

सारा अली खान पहुंचीं भोलेनाथ के दरबार, साझा कीं तस्वीरें!

सोशल मीडिया
Read Now