सिमी चहल के अभिनय का कोई तोड़ नहीं सिमी चहल एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से पंजाबी फिल्मों में काम करती हैं सिमी का जन्म 9 मई 1992 में हुआ था, आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं चहल ने पहली बार 2014 में मनोरंजन उद्योग में कदम रखा था, जिसके बाद वह कुछ पंजाबी संगीत वीडियो में दिखाई दीं उन्होंने पंकज बत्रा द्वारा निर्देशित 2016 की फिल्म बंबूकाट के साथ अपनी पंजाबी फिल्म की शुरुआत की, इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया चहल ने फिल्म बंबूकट ने अपनी भूमिका के लिए 2017 में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार (पंजाबी) जीता जिसके बाद सिमी ने प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म सरवन में काम किया 2018 में सिमी ने पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स अवार्ड जीता सिमी कईं पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें रब दा रेडियो, मंजे बिस्तरे, चल मेरा पुत्त जैसी फिल्में शामिल हैं मनोरंजन