शोले के बाद कहां गई बसंती की धन्नो? अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की दोस्ती पर आधारित शोले बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म है शोले का एक-एक किरदार अपनेआप में खास है, जिन्हें फैंस अब भी याद करते हैं बात चाहे बसंती की हो या सूरमा भोपाली की, हर कलाकार ने बेमिसाल अभिनय किया इस फिल्म में बसंती की एक साथी थी, जो शुरुआत से आखिर तक उसके साथ नजर आई अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस साथी की बात कर रहे हैं तो चलिए आपकी उलझन दूर कर देते हैं दरअसल, शोले में बसंती का साथ धन्नो ने निभाया था, यही वजह है कि चल धन्नो डायलॉग आज तक फेमस है जय-वीरू, गब्बर और बसंती हर किसी के बारे में हम जानते हैं, लेकिन यह नहीं पता कि शोले के बाद धन्नो का क्या हुआ दरअसल, शोले में एक सामान्य घोड़ी को धन्नो नाम दिया गया था, जो काफी मशहूर हुई हालांकि, शोले के बाद उस घोड़ी को किसी और फिल्म में इस्तेमाल किया गया या नहीं, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग कहते हैं कि भले ही धन्नो का किरदार आइकॉनिक था, लेकिन उसके बारे में किसी को नहीं पता ...