18वें दिन शैतान की कमाई में नहीं दिखा सुधार, जानें कुल कारोबार अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म शैतान को दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है इतने बड़े सितारों के बाद भी यह फिल्म अब तक हिट का तमगा हासिल नहीं कर सकी है मौजूदा समय में यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 18वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 71 लाख रुपये का कलेक्शन किया इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 128.26 करोड़ रुपये हो गई है लगभग 65 करोड़ के लागत से बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए 130 करोड़ से अधिक की कमाई करनी होगी एंटरटेनमेंट डेस्क