नो मेकअप लुक से सुहाना खान ने जीता फैंस का दिल बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं सोशल मीडिया पर सुहाना की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है हाल ही में सुहाना खान को नो मेकअप लुक में स्पॉट किया गया दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुहाना को अपनी रेंज रोवर कार की पिछली सीट पर बैठे देखा जा सकता है सुहाना ब्लैक पैंट, व्हाइट टॉप और ग्रे कलर की जैकेट पहने कैजुअल लुक में दिख रही हैं इस दौरान अपने नो मेकअप लुक से सुहाना ने फैंस का ध्यान खींचा है, हर कोई उनके सादगीभरे अंदाज की तारीफ कर रहा है बता दें कि सुहाना जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाली हैं खत्म