सत्यप्रेम की कथा के एक साल पूरे, कार्तिक ने जताया दर्शकों का आभार फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को एक साल पूरे हो गए हैं इस मूवी में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली कार्तिक आर्यन ने फिल्म से जुड़ी क्लिप साझा कर लिखा, 'एक साल हो गया है, फिर भी मुझे सोशल मीडिया पर इस विशेष फिल्म और सत्तू के लिए संदेश मिलते रहते हैं' अभिनेता ने आगे लिखा, 'फिल्म की पहली वर्षगांठ पर मैं सत्तू और कथा को आपके दिल में जगह देने के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं' कार्तिक ने आखिरी में लिखा, 'यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगा और सत्तू मेरा सबसे पसंदीदा, सबसे मजबूत और सबसे बहादुर चरित्र रहेगा' सीटिए