राम सेतु या कांतारा, वीकएंड पर चला किसका जादू राम सेतु और थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं और वीकएंड पर भी फिल्म की कमाई ज्यादा खास नहीं रही राम सेतु ने शनिवार को तकरीबन 7.10 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई 48.55 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है थैंक गॉड ने शनिवार को करीब 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और फिल्म की कुल कमाई 26.05 करोड़ रुपये हो गई है शरद केलकर की 'हर हर महादेव' ने शनिवार को लगभग 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो फिलहाल शुक्रवार से ज्यादा है कन्नड़ की मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है कमाई के मामले में 'कांतारा' ने 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। शनिवार को भी इस फिल्म ने 9.50 करोड़ का शानदारा कारोबार किया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन