सारा ने सुनाई एक कहानी! यूजर्स बोले- सच बयां कर डाला हाल ही में सारा और इब्राहिम अली खान अंबानी परिवार के यहां गणेश चतुर्थी के मौके पर हुए आयोजन में पहुंचे सारा लाल रंग के शरारा में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं इब्राहिम कुर्ता पाजामा में काफी शानदार लगे सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी तस्वीरें साझा की हैं, मगर तस्वीरों से ज्यादा ध्यान सारा का कैप्शन खींच रहा है सारा ने लिखा है, 'एक था राजा, एक थी रानी..दोनों के हुए हमशक्ल बच्चे..सिर्फ इतनी सी है कहानी' सारा अली खान का कैप्शन देख यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'कैप्शन में सारा ने सबकुछ बयां कर दिया है' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कैप्शन में कितनी सच्चाई है' ---