जवान के डायलॉग को समीर वानखेड़े ने बताया सड़क छाप फिल्म जवान साल 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है इस फिल्म का डायलॉग ''बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर'' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था अब इस पर समीर वानखेड़े ने अपनी प्रतिक्रिया दी है एक बातचीत के दौरान उन्होंने इसे सड़क छाप करार दिया है उन्होंने यह भी बताया कि वे फिल्में देखने और डायलॉग सुनने के शौकीन नहीं हैं बता दें कि फिल्म का जब ट्रेलर जारी किया गया था तब इसके डायलॉग से लोगों ने अंदाजा लगाया था कि यह समीर वानखेड़े के लिए है एंटरटेनमेंट डेस्क