अमर उजाला
Fri, 9 December 2022
हाल ही में सलमान खान के पूजा हेगड़े के संग अफेयर के चर्चे हैं
कहा जा रहा है कि अभिनेता ने पूजा को अपनी दो फिल्मों में भी साइन कर लिया है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पूजा से पहले सलमान का कितनी अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रह चुका है
19 की उम्र में सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी को लेकर चर्चा थी, कहा जाता था कि सलमान उस वक्त इतने दीवाने थे कि वो शाहीन से मिलने के लिए उनके कॉलेज के बाहर घंटों खड़े रहते थे
सलमान का दूसरे अफेयर की चर्चा मिस इंडिया का ताज जीतने वाली संगीता बिजलानी के साथ रही, बताया जाता है कि दोनों की शादी के कार्ड तक छप गए थे, लेकिन बाद में यह शादी कैंसिल हो गई
सलमान का तीसरा अफेयर पाकिस्तान के कराची में जन्मीं सोमी अली के साथ रहा, चर्चा थी कि सलमान और सोमी ने ए- दूसरे को आठ साल तक डेट किया
सलमान का चौथा अफेयर साल 1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या राय के साथ शुरू हुआ, 2002 में इस रिश्ते ने भी दम तोड़ दिया था
सलमान का छठे अफेयर की चर्चा बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान के साथ रही, ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और दोनों के रास्ते अलग हो गए
जर्मनी से ताल्लुक रखने वाली मॉडल-एक्ट्रेस क्लॉडिया से भी सलमाम खान के अफेयर के चर्चे थे, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था
सलमान खान के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह के साथ भी थे, डेजी ने सलमान के साथ फिल्म जय हो में साथ काम भी किया है
सलमान का नाम रोमानियाई मॉडल यूलिया वंतूर के साथ भी सामने आया और ये रिश्ता काफी चर्चित भी हुआ था, लेकिन सलमान खान ने कभी भी इस रिश्ते के बारे में बात नहीं की
प्राची शाह और विश्वास पांड्या की शादी को हुए 17 साल