सई को बॉलीवुड में लेकर आए सुभाष घई अभिनेत्री सई ताम्हणकर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, सई मराठी सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस हैं मराठी सिनेमा के अलावा सई तमिल, मलयालम और हिंदी इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं फिल्मों के अलावा सई ने कई टीवी शो भी किए हैं सई को अपने काम के लिए एक फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर मराठी पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है सई ने सुभाष घई की फिल्म 'ब्लैंक एंड व्हाइट' (2008) से डेब्यू किया था बीते वर्ष सई मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' में नजर आई थीं -----------