'नरसिम्हा' के रवि बहल याद हैं आपको? रवि बहल एक भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है रवि का जन्म 10 मई 1966 में हुआ था, आज वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं रवि को 1991 की फिल्म नरसिम्हा और डांस शो बूगी वूगी के सह-मेजबान के लिए जाना जाता है रवि बहल फिल्म निर्माता श्याम बहल के बेटे हैं रवि ने 1984 में फिल्म इंतेहा में राज बब्बर के साथ अभिनय की शुरुआत की उन्होंने सनी देओल और उर्मिला मातोंडकर के साथ नरसिम्हा (1991), मिथुन चक्रवर्ती और आयशा झुल्का के साथ दलाल (1993) जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया रवि की बहन गीता बहल एक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है मनोरंजन