रवीना टंडन ने किसके लिए लिखा, ‘काश दुनिया प्यार से ठीक हो जाती?’

अमर उजाला

Sat, 3 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon

हाल ही में रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon

इन तस्वीरों में वह ग्रीन कलर का ट्रेडिशनल इंडियन सूट पहने नजर आ रही हैं, इस लुक में रवीना काफी क्लासी लग रही हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon

फैंस के साथ अपना लुक साझा करने के अलावा रवीना टंडन ने एक इमोशनल मैसेज भी पोस्ट किया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon

अपनी पोस्ट में रवीना लिखती हैं, ‘जब दिन की शुरुआत प्रार्थना से होती है और अंत में प्यार मिलता है तो इससे बड़ा आशीर्वाद कुछ नहीं हो सकता। काश दुनिया प्यार से ठीक हो जाती।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon

रवीना आगे लिखती हैं, ‘अगर भगवान कुछ और नहीं चाहते थे, तो उन्होंने प्यार को पहले स्थान पर नहीं बनाया होता। जीने का सबसे पुराना तरीका हमेशा शांति, प्रेम और उन्नति के साथ रहना है। सभी के लिए प्रार्थना करती हूं।' 

Image Credit : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon

इस पोस्ट के साथ रवीना टंडन ने ‘जस्टिस फॉर पहलगाम विक्टिम’ का हैशटैग भी लगाया है।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon

पिछले दिनों कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है, उस घटना के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग रवीना कर रही हैं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम @ officialraveenatandon

रवीना टंडन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘हाउसफुल 5’ में कैमियो रोल करेंगी। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @officialraveenatandon

अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सितारे

instagram
Read Now