राशा की कजरारी आंखों में गुम हुए फैंस रवीना टंडन की बेटी राशा ने हाल ही में अपना 18वां जन्मदिन मनाया है 18 की होने के बाद सोशल मीडिया पर राशा ने लहंगे में कुछ तस्वीरें साझा की हैं रवीना की बेटी का यह देसी अवतार देखकर फैंस दिल हार रहे हैं डीप नेक ब्लाउज, प्रिंटिड लहंगे के साथ खुले बाल में राशा बला की खूबसूरत लग रही हैं गले में नेकलेस, हाथों में अंगूठी और आंखों में काजल लगाए राशा अपनी कजरारी आंखों का जादू चलाने में सफल रही हैं राशा की तस्वीरें देख उनकी सुंदरता के दीवाने हुए फैंस रवीना की बेटी से उनके डेब्यू के बारे में पूछ रहे हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक, राशा जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं .