कजिन की शादी में इस एक्ट्रेस के गाने पर नाचते दिखे रणबीर कपूर, एक फिल्म में रोमांस रहा चर्चा में

अमर उजाला

Sat, 22 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में रणबीर कपूर की बुआ के बेटे आदर जैन की शादी का फंक्शन मुंबई में हुआ। इस इवेंट में पूरा कपूर खानदान नजर आया।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ranbir__kapoor82

आदर जैन की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वारयल हो रहे हैं। इन वीडियो में करीना कपूर और करिश्मा कपूर की डांस परफॉर्मेंस की चर्चा खूब है। लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर अपनी बुआ के साथ एक फेमस डांस सॉन्ग पर नाचते दिखे। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ranbir__kapoor82

रणबीर ने अपने डांस से महफिल ही लूट ली। जिस गाने पर रणबीर कपूर ने गजब का डांस किया है, वह उनकी को-एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘बंटी और बबली’ का ‘कजरारे कजरारे…’ है। 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय ने एक फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में साथ काम किया था, इस फिल्म में दोनों पर कुछ रोमांटिक सींस फिल्माए गए, जिनकी खूब चर्चा रही। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी थीं, लेकिन रणबीर कपूर और ऐश्वर्या की जोड़ी को काफी सराहा गया। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor

रणबीर कपूर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह नितेश तिवारी की फिल्म  ‘रामायण’ और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ कर रहे हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @ __ranbir_kapoor_official__

श्रद्धा ने शादी में मन भरकर खाए गोलगप्पे, बोलीं- 'गिनना भूल गई'

इंस्टाग्राम-@shraddhakapoor
Read Now