'एनिमल' का धमाका! सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में ली एंट्री रणबीर कपूर की 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है, ये फिल्म दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी है आमिर खान की फिल्म 'दंगल' पहले नंबर पर है, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने कुल 1924 करोड़ रुपये का कारोबार किया दूसरे नबंर पर 1742.3 करोड़ कलेक्शन के साथ 'बाहुबली 2' ने कब्जा जमाया हुआ है इसके बाद 1250 करोड़ की कमाई के साथ 'आरआरआर' तीसरे और 1117 करोड़ रुपये के साथ 'केजीएफ 2' चौथे नंबर पर है इस मामले में 1167 करोड़ के कारोबार के साथ 'जवान' पांचवे और 1042 करोड़ के साथ 'पठान' छठे नंबर पर है 'बजरंगी भाई जान' ने 858 करोड़ कमाकर सांतवां नंबर सुरक्षित किया है, आठवें नंबर पर 'सीक्रेट सुपरस्टार' शामिल है, जिसका कारोबार 830 करोड़ रुपये है रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने आमिर की पीके को पीछे छोड़ते हुए नौवां नंबर सुरक्षित किया है 'एनिमल' ने अब तक 817 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, वहीं 'पीके' का कलेक्शन 742 करोड़ रुपये है -