'गदर 2' 'ओएमजी 2' पर भारी पड़ी रजनीकांत की 'जेलर' अगस्त के महीने में कई बड़े फिल्मों के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है एक तरफ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर है वहीं, बॉलीवुड में सनी देओल और अक्षय कुमार अपनी-अपनी फिल्मों से ताल ठोक रहे हैं इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग में रजनीकांत बॉक्स ऑफिस की जंग जीतते नजर आ रहे हैं अब तक के आंकड़ों के मुताबिक जेलर के छह लाख 12 हजार टिकट बुक हो चुके हैं वहीं, दूसरे नंबर पर सनी देओल हैं, जिनकी फिल्म गदर 2 के 83 हजार तीन सौ टिकट बुक हुए हैं अक्षय कुमार इस जंग में पिछड़ते दिख रहे हैं, उनकी फिल्म ओएमजी 2 के अब तक केवल 26 हजार टिकट ही बिक सके हैं एंटरटेनमेंट डेस्क