रॉकेट्री ने जीता बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फीचर फिल्म के राष्ट्रीय अवॉर्ड से नवाजा गया है गुरुवार (24 अगस्त) को इसका एलान किया गया फिल्म का निर्देशन आर माधवन ने किया है इसके अलवा फिल्म में उन्होंने लीड रोल भी निभाया है बीते साल रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था देश के साथ विदेश में भी फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला था एंटरटेनमेंट डेस्क