अमर उजाला
Sat, 14 December 2024
'पुष्पा 2' की रिलीज को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए नौ दिन हो गए हैं
फिल्म रिलीज के 9वें दिन ही अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या सिनेमाघर में मची भगदड़ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया
हालांकि, इसका असर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं हुआ है
फिल्म ने नौवें दिन 36.3 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसका अब तक का कुल कलेक्शन 762.73 करोड़ रुपये हो गया है
इसने अब तक घरेलू स्तर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है
नौवें दिन, 'पुष्पा 2' ने हिंदी में 27 करोड़ रुपये और तेलुगु में लगभग 1.4 करोड़ रुपये कमाए
फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगदीप प्रताप बंडारी, सुनील, अनसूया भारद्वाज और राव रमेश महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं
जेनेलिया-रितेश ने फिर दिया कपल गोल, तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर