फिर आई हसीन दिलरुबा की शूटिंग पूरी, कनिका ने साझा कीं तस्वीरें फिर आई हसीन दिलरुबा की शूटिंग खत्म होने का आधिकारिक एलान हो गया है फिल्म की लेखिका और को-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है उन्होंने रैपअप पार्टी की बहुत सी तस्वीरें साझा की हैं इन फोटोज में पूरी टीम नजर आ रही है फिर आई हसीन दिलरुबा में विक्रांत मैसी, तापसी पन्नू सनी कौशल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं इसका निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है एंटरटेनमेंट डेस्क