पठान ने बनाए 21 रिकॉर्ड, पता है? इन दिनों सिनेमाघरों में शाहरुख खान की 25 जनवरी को रिलीज हुई पठान का हल्ला है रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन दिनों में यह फिल्म कुल 21 रिकॉर्ड कायम कर चुकी है फिल्म पठान भारत में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन गई है बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है, फिल्म ने ओपनिंड डे पर 57 करोड़ रुपये कमाए पठान ने ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में केजीएफ 2 , बाहुबली 2, वॉर, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी फिल्मों को भी पानी पिला दिया दूसरे दिन फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ और दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर नया इतिहास रचा पठान के लिए ओपनिंग डे और उसका अगले दिन भी हाइएस्ट ग्रॉसिंग डे रहा है कोविड 19 के बाद 'पठान' पहली हिंदी फिल्म है, जिसने लगातार दो दिन हाइएस्ट ग्रॉसिंग ओपनिंग की है 'पठान' भारतीय सिनेमा के इतिहास में दूसरे दिन भी सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, पठान इस समय नॉर्थ अमेरिका में नम्बर वन पर चल रही है बता दें कि तीसरे दिन पठान ने 34.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कारोबार 162 करोड़ रुपये हो गया है ---