परिणीति ने गाया 'तू झूम' गाना, फैंस हुए दीवाने परिणीति चोपड़ा अभिनय के अलावा फैंस को अपनी गायिकी से भी दीवाना बनाती हैं हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वह 'तू झूम' गाना गाती नजर आ रही हैं परी ने सुरीले और शानदार अंदाज में यह गाना गाया, फैंस उनकी जमकर तरीफ कर रहे हैं साझा किए गए ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में परिणीति एक डबिंग स्टूडियो के फर्श पर बैठकर 'तू झूम' गाना गा रही हैं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सांसद राघव चड्ढा से बीते महीने उनकी सगाई हुई है अब दोनों जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं, दोनों के परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही हैं ---------