अंगुली में अंगूठी, नजर में हया.. हो गई परिणीति की सगाई? परिणीति चोपड़ा का नाम राजनेता राघव चड्ढा से जोड़ा जा रहा है खबरे हैं कि परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि परिणीति और राघव ने गुपचुप सगाई कर ली है इन खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एक-साथ डिनर डेट एंजॉय करते हुए स्पॉट किया गया डिनर डेट पर परिणीति चोपड़ा को रिंग फिंगर में हीरे की अंगूठी पहने देखा गया इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पैपराजी से छिपने की कोशिश नहीं की बल्कि रेस्तरां से बाहर एक साथ निकले इससे पहले दोनों को आईपीएल 2023 का मैच देखते हुए स्पॉट किया गया था ...