अमर उजाला
Wed, 10 May 2023
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चे में हैं
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि राघव और परी 13 मई को सगाई कर सकते हैं
मगर अभी तक दोनों ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है
इस बीच एक्ट्रेस को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ऑफिस के बाहर देखा गया है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परी यहां अपने सगाई का आउटफिट पसंद करने पहुंची थीं
वहीं, दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस को हैवी डिजाइन नहीं पसंद
इसलिए उनके सगाई का आउटफिट काफी सिंपल और एलिगेंट होने वाला है
बता दें राघव और परी को पहली बार एक डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था
जिसके बाद से उनके अफेयर की चर्चा शुरू हो गई
दोनों हाल ही में एक साथ मोहाली में IPL मैच देखते हुए भी नजर आए थे
शादी की सालगिरह पर रोमांटिक हुए अंगद-नेहा